सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

15 साल के छात्र की गला घोंटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कक्षा नौ के छात्र 15 वर्षीय प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत के पास एक नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। देर रात मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका इकलौता बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह कक्षा नौ का छात्र था।

पिता संतोष सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रतीक साइकिल लेकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। संतोष सिंह बेटे को खोजते हुए गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों की ओर पहुंचे। वहां प्रतीक की साइकिल खड़ी मिली, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। आसपास काफी तलाश करने के बाद पास से गुजर रही नाली में उसका शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। उसका शरीर पानी के अंदर था जबकि चेहरा बाहर की ओर था और लोवर के नाड़े से उसका गला कसा हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top