सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

Bihar Election में सितारों की बड़ी परीक्षा: खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर-रितेश की किस्मत EVM में बंद

khesari lal yadav

14 नवंबर की सुबह मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर तक सारी तस्वीर क्लियर हो जाएगी। एंटरटेनमेंट जगत के लिए भी इस बार का चुनाव काफी ज्यादा खास रहने वाला है। बड़े कलाकरों की किस्मत का फैसला इस चुनाव के चलते होने वाला है।भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस बार बिहार चुनाव में छपरा विधानसभा सीट पर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इस इलेक्शन के लिए आरजेडी की टिकट से जबरदस्त प्रचार किया। ऐसे में सवाल ये उठाता है कि खेसारी का स्टारडम वोटों में तब्दील हो पाएगा या फिर नहीं। क्योंकि उनकी सीट पर भोजपुरी सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह उनके खिलाफ जमकर प्रचार करने का काम कर रहे हैं।

मैथिली ठाकुर ने पहली बार चुनाव लड़ा है। वे अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से BJP का प्रत्याशी हैं। उनके लिए यह नई शुरुआत है और वे इस सीट पर जीतकर राजनीति में नाम बनाना चाहती हैं। रितेश पांडे को भी राजनीति में प्रवेश किया है। उन्हें जन सुराज पार्टी ने करगहर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। उनके लोकप्रिय गाने ने बड़ी छवि बनाई है, लेकिन अब देखना यह होगा कि जनता उन्हें नेता के रूप में स्वीकार करती है या नहीं। बिहार की भागलपुर सीट पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। इस सीट पर उम्मीदवार के तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा बने हुए हैं। जोकि कांग्रेस की टिकट पर ये चुनाव लड़ रहे हैं। नेहा ने अपने पिता को सपोर्ट करने के लिए भागलपुर में रोड शो किया था। साथ ही जनता से वोट भी मांगा था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या गौतम को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पटना की दीघा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि उनके भाई सुशांत के साथ न्याय नहीं हुआ है। अब देखना ये होगा कि वो चुनाव जीत पाती हैं या फिर नहीं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top