सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

खंडवा में प्यार की जीत: मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म, हिंदू युवक से रचाया विवाह

रिपोर्ट – अन्नू दिवाकर

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्यार और आस्था के चलते एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू युवक से विवाह कर लिया। यह विवाह खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस शादी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।खंडवा जिले के गुड़ी गांव की रहने वाली सानिया अली ने अपने ही गांव के निखिल कोचले से विवाह किया है।

दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सानिया का कहना है कि वह बचपन से ही हिंदू धर्म, रीति-रिवाज, त्योहार और सनातन संस्कृति से प्रभावित रही हैं। सनातन धर्म को करीब से समझने के लिए वह दो महीने तक मथुरा में भी रहीं, जहां उन्होंने रामचरितमानस का अध्ययन किया।मथुरा से लौटने के बाद सानिया ने निखिल कोचले के साथ विवाह करने का फैसला किया। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सानिया सती कोचले रख लिया।

इस विवाह का युवती के परिजनों ने विरोध किया और युवक के खिलाफ पीपलोद थाने में मामला भी दर्ज कराया गया, लेकिन इसके बावजूद सानिया अपने फैसले पर अडिग रहीं और अपने प्यार को चुना।महादेवगढ़ मंदिर के संयोजक अशोक पालीवाल ने बताया कि सनातन धर्म और संस्कृति से प्रभावित होकर कई युवक-युवतियां यहां विवाह कर रहे हैं। सानिया का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर खुश हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top