सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और वसूली की प्राथमिकी

Crime Reporter : अन्नू दिवाकर

कानपुर। रावतपुर पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जबरन वसूली करने में कुलीबाजार के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर हुई। युवती का आरोप है कि 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कुलीबाजार निवासी अजहर से हुई थी।

उसने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। आरोपी ने कई बार रुपये वसूले और गहने भी ले लिए। युवती का आरोप है कि उन्होंने 30 दिसंबर 2025 को रावतपुर थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top