सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में पत्नी-देवर ने पति पर किया हमला:आपत्तिजनक हालत में देखने पर हंसिए से गर्दन पर वार, दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर के सजेती में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई थी। एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोप है, कि गर्दन और चेहरे पर कई वार करने के बाद दोनों आरोपी उसे मरा समझकर लाही के खेत में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी देवर और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है।


सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले सैलू की पत्नी संध्या का उसके देवर सुनील के साथ अवैध संबंध थे, मंगलवार दोपहर पति ने पत्नी और भाई को आपत्ति जनक हालत में देख लिया, जिसपर पत्नी ने देवर संग मिलकर पति के गर्दन पर हंसिए से कई बार कर मरा समझकर लाही के खेत में छोड़कर भाग गए थे।
किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया था। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया था, जहां पर युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी ओर देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top