सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

एमपी के खंडवा में हैवानियत… 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, चार नकाबपोश आरोपियों की तलाश

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

मध्य प्रदेश के खंडवा में इंसानियत को शर्मसार कर देने
देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेत में बने झोपड़े में अकेली रह रही करीब 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोशों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.


मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है, जब बुजुर्ग महिला अपने गांव के खेत में बने झोपड़े में अकेली थी. इसी दौरान चार नकाबपोश आरोपी वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया.
एजेंसी के अनुसार, घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अगले दिन सुबह अपनी बेटी को इस बारे में जानकारी दी. महिला की बेटी दूसरे गांव में रहती है. सूचना मिलते ही वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, महिला को हमले के दौरान चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top