सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में दर्दनाक घटना! घरेलू कलह से बिखरा परिवार, पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने भी खा लिया जहर

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शोर सुनकर मुहल्ले के लोगों ने पुलिस और स्वजन को सूचना देकर पति को फंदे से उतारकर एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के स्वजन ने पति व ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


मूलरूप से हमीरपुर जनपद में पोस्टमार्टम हाउस के पास रहने वाला किशन निषाद गोपाल नगर में किराए पर रहता है। छह साल पहले उसकी शादी जालाैन जनपद के कदौरा इकौना निवासी गंगानिषाद की 25 वर्षीय बेटी प्रिशी से हुई थी। जिससे दो बेटियां काव्या और लवी हैं। दंपती में अक्सर मारपीट और विवाद होता था जिसे लेकर पिता गंगानिषाद ने उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मंगलवार देर शाम दंपती के बीच विवाद हुआ इस पर प्रिंशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर पति किशन ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोगों ने पुलिस और स्वजन को सूचना देकर उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी पाकर दोनों के स्वजन शहर पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे प्रिंशी के पिता ने पति व स्वजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पैनल और वीडियोग्राफी से कराए गए पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है। स्वजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top