सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहले चरण में 20 मुकाबले और चार डबल-हेडर; RCB और SRH के बीच ओपनिंग मैच

ब्यूरो रिपोर्ट : सिटीजन बी अलर्ट

दुनिया की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बुधवार को बीसीसीआई ने पहले चरण के कार्यक्रम का एलान किया।
आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइजी लीग का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे।
बंगलूरू में होगा उद्घाटन मुकाबला
टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। उद्घाटन मैच के अगले दिन रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले चरण में 20 मैच, 10 शहरों में मुकाबले

पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।
इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
इस अवधि में चार डबल-हेडर भी होंगे।
डबल-हेडर के दौरान दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे।
दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मैच बंगलूरू में और 2 मैच रायपुर में खेलेगी।
पंजाब किंग्स के 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और 3 मैच धर्मशाला में होंगे।
राजस्थान रॉयल्स के 3 घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे।


कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हुई देरी?
आईपीएल के पूरे कार्यक्रम की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। देश के कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है। जिन राज्यों में चुनाव प्रस्तावित हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू है। इन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद आईपीएल के बाकी मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी।
बंगलूरू के मैचों पर अंतिम फैसला बाकी
बंगलूरू में होने वाले मैच फिलहाल राज्य सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे। कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मैच डे की तैयारियों का पूरा मॉक डेमो किया जाएगा, जिसके बाद ही यह तय होगा कि स्टेडियम आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top