
ब्यूरो रिपोर्ट :सिटीजन बी अलर्ट
नई दिल्ली। देश में गैस संकट के बीच खबर है कि ईरान ने दो LPG टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होते हुए भारत जाने की इजाजत दे दी है। यह ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच देश में सप्लाई में रुकावटों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
इसके अलावा, दो सूत्रों और लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, सऊदी अरब कार्गो ले जा रहा एक कच्चा तेल टैंकर 1 मार्च के आस-पास स्ट्रेट से गुजरने के बाद शनिवार को भारत पहुंचने वाला है।

ईरानी राजदूत ने की पुष्टि
इस आवाजाही से भारत की सप्लाई संबंधी चिंताएं कम करने में मदद मिली सकती है। यह रिपोर्ट ईरान के भारत में राजदूत द्वारा इस बात की पुष्टि किए जाने के कुछ ही घंटों के बाद आई है कि भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तक सुरक्षित पहुंच प्राप्त है।
भारत हमारा दोस्त- ईरान
भारत की पहुंच के बारे में पूछे जाने पर मोहम्मद फथाली ने कहा, “हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है। आप इसे दो या तीन घंटों के भीतर देख लेंगे। हमारा मानना है कि ईरान और भारत के इस क्षेत्र में साझा हित हैं।”
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने भी भारतीय जहाजों को अनुमति देने के बारे में बात की। दरअसल, इस संबंध में कुछ चर्चाएं हुई हैं, और मुझे यकीन है कि भारत को तेल, गैस और अन्य संसाधनों से लाभ होगा। लेकिन मुझे लगता है कि इसका पूर्ण समाधान यह है कि दुनिया के नेताओं को एक साथ आना होगा।
