सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

फर्जी फर्म बनाकर 1.14 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

क्राइम रिपोर्टर : अन्नू दिवाकर

कानपुर। किदवई नगर थानाक्षेत्र में फर्जी फर्म बनाकर कर चोरी करने के मामले में सहायक आयुक्त राज्यकर ने फर्म मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सहायक आयुक्त राज्यकर कविता श्रीवास्तव ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जूही बारादेवी में मंदाकिनी के नाम से एमके ट्रेडर्स रजिस्टर्ड है। इसमें स्क्रैप का कारोबार करने का दावा किया था। फर्म के अभिलेखों और जीएसटी पोर्टल के डाटा की जांच में वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 18.89 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर लगभग 1.14 करोड़ रुपये की जीएसटी की धोखाधड़ी की गई। जांच में खरीद का कोई रिकार्ड, स्टॉक नहीं मिला। फर्म मालकिन ने जिस स्थान पर कारोबार दिखाया वहां कमरे में सिर्फ एक टेबल और तीन कुर्सियां मिलीं। पूछताछ में भवन मालिक ने भी बताया कि उन्होंने फर्म मालकिन को कभी नहीं देखा है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि फर्म मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top