
क्राइम रिपोर्टर :अन्नू दिवाकर
कानपुर। नोएडा में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 3.40 करोड़ रुपये हड़पने और बंद खाते की 12 चेक देकर बाउंस कराने पर होटल कारोबारी ने पांच आरोपितों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी पीड़ित ने तीन आरोपितों पर मुकदमा कराया था।
नवीन मार्केट निवासी विकास मल्होत्रा विस्टा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2012 में एसोटेक लिमिटेड नोएडा के निदेशक संजीव श्रीवास्तव और संदीप जैन ने उन्हें नोएडा में फ्लैट बेचा था लेकिन कब्जा 2014 में देने की बात कही।

दो साल बाद कब्जा मांगा तो वे समस्याएं बताने लगे। जानकारी पर पता चला कि आरोपितों पर दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उन्होंने आरोपितों से रुपये और रेरा के नियम के तहत ब्याज मांगा। न देने पर वर्ष 22 दिसंबर 2023 को कोतवाली में मुकदमा कराया था।