सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में लापता बच्ची का शव खेत में दफन मिला, हत्या के आरोप पर परिजनों का हंगामा

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। बिधनू में सोमवार दोपहर बकरी चराने गई बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। स्वजन ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। स्वजन अपने रिश्तेदारों के साथ पूरी रात आसपास के गांव में उसकी तलाश करते रहे लेकिन बच्ची नहीं मिली।
बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ कालोनी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की 11 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सोमवार दोपहर कालोनी के पीछे बकरियां चराने गई थी। शाम तक उसके घर न लौटने पर स्वजन उसे ढूंढने गए तो वह नहीं मिली, जबकि बकरियां वहीं पर चरती हुई मिली।


इस पर उन्होंने लक्ष्मी की खोज भी शुरू की पूरी रात तलाशने के बावजूद बच्ची का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर माधौपुरवा गांव निवासी गणेश आर्य अपने खेत पर पहुंचे तो बच्ची का शव गड़ा हुआ था उसका हाथ नजर आ रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top