सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

रिंद नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

आर्टिकल:
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में रिंद नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद होने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कैरानी गांव के मजरा नहड़ी निवासी 25 वर्षीय श्यामलाल रविवार शाम को अपने साथियों के साथ बकरियां और भेड़ें चराने गया था। इसी दौरान रिंद नदी के पास भेड़ों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जानवरों को बचाने की कोशिश में श्यामलाल नदी में गिरकर डूब गया।

घटना के बाद साथ गए युवकों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

लगातार तीन दिन तक चली तलाश के बाद मंगलवार दोपहर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में श्यामलाल का शव उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां पार्वती बदहवास हो गईं, जबकि भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिजनों ने घटना के लिए साथ गए लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top