सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

किरायेदार से विवाद के बाद किशोर ने लगाई फांसी, पिता बोले- पुलिस के डर से उठाया कदम

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नटराज टॉकीज के पास रहने वाले हाकिम सिंह के बेटे अमन (17) ने गुरुवार शाम चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला से बेटे ने मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर मांगा। इस पर उसने चार्जर देने से मना करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
इस पर बेटे ने विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर महिला किरायेदार ने बेटे को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही अमन ने अपने को कमरे में अंदर से बंद कर लिया। पिता के अनुसार पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन बेटे ने गिरफ्तार होने के डर से दरवाजा नहीं खोला और फंदा लगाकर जान दे दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पिता के अनुसार वह लोग भी सुमित सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। अभी छह महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे। आरोप था कि इससे पहले जहां किराए पर रहते थे, वहां एक युवक से बेटे का झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने बेटे को पीटा था। इस कारण बेटा पुलिस से बहुत डरता था। घटना के समय वह शिवराजपुर के काकूपुर गांव गए हुए थे। गोविंद इंस्पेक्टर रीकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top