सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

रश्मिका-विजय ने रूठी नन्हीं फैन को मनाया, शादी का निमंत्रण न मिलने पर थीं नाराज

ब्यूरो रिपोर्ट : सिटीजन बी अलर्ट

नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी यह शादी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, इसके बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था।
एक तरफ जहां सभी फैंस रश्मिका और विजय के वेडिंग वीडियो और फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे थे, तो वहीं कपल की एक नन्हीं फैन उनसे रूठ गई थी। अपनी इस रूठी हुई नन्हीं फैन को मनाने के लिए रश्मिका-विजय ने कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर यकीनन फैंस के चेहरे भी खिल उठेंगे।

Rashmika-Vijay ने रूठी नन्हीं फैन को मनाने के लिए किया खास आयोजन, शादी का निमंत्रण न मिलने से थी नाराज

नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी यह शादी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, इसके बाद 4 मार्च को कपल ने हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था।
एक तरफ जहां सभी फैंस रश्मिका और विजय के वेडिंग वीडियो और फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे थे, तो वहीं कपल की एक नन्हीं फैन उनसे रूठ गई थी। अपनी इस रूठी हुई नन्हीं फैन को मनाने के लिए रश्मिका-विजय ने कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर यक़ीनन फेंस के चेहरे खिल उठेंगे


नन्हीं फैन ने शेयर किया मुलाकात का प्यारा वीडियो
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस छोटी-सी फैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल से उनके घर पर हुई मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लिटिल फैन अपने फेवरेट स्टार्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में विजय देवरकोंडा ने बच्ची को प्यार से गोद में उठाया हुआ है और बच्ची मासूमियत से उनसे पूछ रही है कि आखिर विजय और रश्मिका ने उसे अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया।
वीडियो में आगे रश्मिका बच्ची की प्लेट में लड्डू रखती हैं और उसे प्यार से किस करती हैं। इसके बाद विजय भी अपनी फैन को खाना परोसते हैं। विजय जैसे ही अपनी छोटी-सी फैन को किस करते हैं, वह बड़े ही प्यारे अंदाज में पूछती है, “क्या हम दोस्त नहीं हैं?” यह सुनकर विजय और रश्मिका मुस्कुरा देते हैं। इसके बाद बच्ची खुशी से कहती है कि वह बहुत खुश है कि फाइनली वे लोग मिल लिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top