सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

पाकड़ के पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब कटका गांव के पास सड़क किनारे एक खेत में खड़े पाकड़ के पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ मिला। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। शव दिखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही रनियां थाना प्रभारी दिनेश गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका भी जताई है। मृतका के शरीर पर क्रीम रंग का लोवर, कत्थई रंग का सफेद फूलदार कुर्ता और छीटदार दुपट्टा मिला है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही, युवती की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top