सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में ‘हाफ एनकाउंटर’: 24 लाख लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 24 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उनके पैर में लगी। दोनों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 16 फरवरी की शाम श्यामनगर चौकी के पास हुई थी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने वासिद और उसके साथी से मारपीट कर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। शुरू में पीड़ित ने घटना से इनकार किया और बयान बदलता रहा, लेकिन आठ दिन बाद थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुरुवार रात अहिरवां क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों—यासीन और मुजाहिद—को पकड़ने का प्रयास किया, जिस दौरान मुठभेड़ हुई। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की रकम को लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ रकम बरामद भी की गई है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित ने शुरुआत में झूठे बयान क्यों दिए और किस डर के कारण सच्चाई छिपाई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top