सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

सावन के महीने में पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, भगवान शिव की बरसेगी जमकर कृपा

सावन का महीना भगवान शिव से जुड़ा होता है। लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की प्रार्थना इस दौरान करते हुए दिखाई देते हैं। 11 जुलाई से सावन की शुरुआत होने जा रही है। जोकि नौ अगस्त तक रहने वाला है। इस दौरान कई सारे दुर्लभ संयोग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। 72 साल बाद 13 जुलाई को बुध और 14 जुलाई को शनि देव वक्री होने वाले हैं। ऐसे में तीन राशियों पर काफी गहरा असर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन सी तीन राशियां है जिन पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसने वाली है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना काफी शुभ होने वाला है। इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हाथ आए अवसरों को बिल्कुल भी नहीं जाने दें। व्यापारियों को फायदा होगा। काम के बोझ की वजह से आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को फायदा होने वाला है। लंबे वक्त से रुके हुए काम भी सफलता पूर्वक होने वाले हैं। धन का लाभ भी प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। इंकम के नए सोर्स हाथ लगेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आर्थिक तौर पर मजबूती हासिल होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए सावन खुशियां लेकर आने वाला है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने वाली है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। हालांकि सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top