सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कोखराज में बक्से में मिली महिला के शव का कानपुर कनेक्शन, दो को उठाया

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर। कौशांबी के कोखराज कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे किनारे बक्से में बंदकर 15 अप्रैल को महिला का शव फेंके जाने के मामले में कौशांबी पुलिस ने छापेमारी की। टीम ने सेनपश्चिम पारा और नौबस्ता थानाक्षेत्र से दो कार चालकों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बिना वर्दी स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर पहुंचे पुलिसकर्मियों की कार्रवाई से गांव में अपहरण कर ले जाने को लेकर हड़कप मच गया। परिजनों के हंगामा करने पर सेनपश्चिम पारा और नौबस्ता पुलिस ने आसपास और हाईवे के टोल के फुटेज खंगाले तो गाड़ी नंबर के आधार पर कौशांबी पुलिस की जानकारी हुई।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास से गुजरे नेशनल हाईवे स्थित वीरान इलाके में 15 अप्रैल बुधवार की रात बक्से में महिला का शव पाया था। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने महिला की हत्याकर घटना को छुपाने के लिए बक्से में भरकर डंप कर दिया। महिला के हाथ में सूरज का निशान और अंग्रेजी में जीव शब्द गुदा हुआ था। वहीं दूसरे हाथ में गणेश व बिच्छू को टैटू बना था। जांच में महिला के कपड़ों में शराब का क्यूआर कोड चिपका मिला। जिसके आधार पर पुलिस काकादेव स्थित नमक फैक्टरी के पास शराब ठेके पहुंची। वहां से पुलिस को हत्या संबंधित अहम सुराग मिला। स्थानीय लोगों ने दो कार सवारों पर बक्से को फेंकने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस को कोखराज में महिला के शव मिलने के मामले में कानपुर कनेक्शन मिला है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कानपुर कनेक्शन की जानकारी हुई है। मामले में दो लोगों को पुलिस लेकर गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top