सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

इंटर की छात्रा को गैंगस्टर मौसा के नाम पर धमकाया:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए; मैं उसी फैमिली से हूं

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

मेरे मौसा गैंगस्टर थे… 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हैं… मैं उसकी फैमिली से हूं… अच्छे से अपनी फैमिली का ध्यान रखना… मेरी बात नहीं मानी तो गोली मार दूंगा। वॉट्सऐप पर इस तरह के मैसेज नौबस्ता निवासी इंटर की छात्रा को एक शोहदा भेज रहा है।
मैसेज से परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत की है।


फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती
नौबस्ता थानाक्षेत्र निवासी सराफा कारोबारी ने बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले उसके फेसबुक में एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। सराफा कारोबारी ने बताया कि इसके बाद युवक बेटी को अश्लील कमेंट करने लगा, जिस पर बेटी ने उसे ब्लॉक कर दिया।

फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजे मैसेज

पीड़िता की मां ने बताया कि शोहदा बेटी को वॉट्सऐप पर मैसेज करता है। बेटी नंबर ब्लॉक करती है तो वह नंबर बदल–बदल कर मैसेज करने लगा। कुछ समय पहले उसने फोन कर बेटी को कहा कि चकेरी निवासी मेरे मौसा हिस्ट्रीशीटर हैं, अगर बात नहीं की तो गोली मार दूंगा।

आरोप है कि इसके बाद शोहदे ने बेटी का फोटो लेकर फर्जी प्रोफाइल बना दिया और उससे कई लोगों को मैसेज भी भेजे। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top