सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर देहात: पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर देहात। राजपुर में तड़के पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई, इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।उनको अस्पताल लेकर जाया गया वहीं उनके दो साथियों को पकड़ा गया।उन्होंने एक मई को एक महिला से जेवरात लूटे थे तभी से तलाश चल रही थी।
सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि पुलिस तड़के गश्त कर रही थी उसी समय कस्बे के बाहर संदिग्ध कार सवार नजर आए, टोकने पर वह भागने लगे।पीछा करने व पास पहुंचने पर कार से उतरकर खेत की तरफ भागने लगे व फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए जबकि दो को पकड़ लिया।
घायल की पहचान जरिहा गांव का शिवम, औरैया का अरूण के रूप में हुई जबकि पकड़े गए कौरू संदलपुर का अर्पित व देशराज हैं।आरोपितों ने एक मई की रात महिला से बाला व चेन लूट की बात स्वीकार की।

उनके पास से बाला, कमरबंद व 40 हजार नकद मिले।वह कार बिना नंबर प्लेट की लेकर घूमते थे और रात के समय रेकी कर शादी से लौट रहे लोगों से लूट करते थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top