सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर में रीलबाज दरोगा पर थर्ड डिग्री का आरोपः युवक को 40 सेकेंड में 15 थप्पड़, व्यापारियों का हंगामा

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

राम नारायण बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान में काम करने वाले युवक ने रीलबाज दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चोरी करने के शक में पुलिस का मुखबिर युवक को बहाने से चौकी ले गया। वहां रीलबाज चौकी इंचार्ज ने करीब 40 सेकंड में युवक के गालों पर एकाएक 15 तमाचे मारे। उसके बाद उंगलियों में सूजा फंसाकर जूतों से दबाकर थर्ड डिग्री तक दी।

इतना ही नहीं युवक से मारपीट की सूचना पर शुक्रवार को गुस्साए दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंदकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अब जानिए पूरा मामला…

कुरसवां निवासी कमल कश्यप उर्फ चौपट रामनारायण बाजार स्थित मधु इलेक्ट्रानिक व साउंड सिस्टम की दुकान में काम करता है। कमल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे मोहल्ले में रहने वाले मुखबिर का दोस्त कुछ सामान उठवाने के बहाने पटकापुर चौकी ले गया, जहां चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह सोमवंशी ने इलाके के एक मकान में रह रहे किराएदार के घर में चोरी करने के शक में पूछताछ की।

आरोप है कि मुकरने पर चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह सोमवंशी करीब 30 से 40 सेकेंड में दोनों गालों पर करीब 15 तमाचे मारे। बेकसूर होने की बात सुन व गिड़गिड़ाने पर उंगलियों के बीच सूजा फंसा दिया, फिर हाथ को जमीन में रख पैरों से उंगलियां दबाने लगा।

इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस का मुखबिर व उसका दोस्त रीलबाज चौकी इंचार्ज को उकसाते हुए हंसते रहे।

व्यापारी चौकी पहुंचे, सीसीटीवी फुटेज मांगा तो छोड़ा

चौकी में कमल के होने की जानकारी पर व्यापारी पहुंचे, जहां उसका जुर्म व सीसीटीवी फुटेज मांगने पर करीब तीन घंटे बाद छोड़ा। वहीं वर्दी की हनक से गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह अपनी दुकानें बंद कर दी। आक्रोशित व्यापारियों ने दरोगा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर जमकर नारेबाजी की।

हंगामे की सूचना पर पहुंची फीलखाना पुलिस फोर्स ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे-तैसे आक्रोशित दुकानदारों को शांत कराया। पीड़ित कमल के मुताबिक चौकी इंचार्ज जिस समय पूछताछ कर जुल्म ढा रहे थे, उस समय चौकी में मुखबिर व उसका जिगरी दोस्त सामने कुर्सी में ठाठ से बैठ था।

चोरी न करने की बात सुन जहां एक तरफ दरोगा पीट रहे थे, इसी दौरान मुखबिर ने कहा कि- साहब, इसकी आंख में मिर्च डालो… तब यह सच बताएगा। मामले में एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं जांच कर कार्रवाई का आश्वसन देकर व्यापारियों को भी शांत करा दिया गया था।

व्यापारियों ने अभद्रता का लगाया आरोप

कमल के चौकी में होने पर जब गुरुवार शाम करीब छह बजे व्यापारी दुकान छोड़कर वहां पहुंचे तो आरोप है कि, चौकी इंचार्ज ने उनसे अभद्रता की। हालांकि, करीब तीन घंटे बाद कमल को छोड़ दिया गया।

रील का शौकीन दरोगा पहले भी आ चुका है चर्चा में

हाल ही में पटकापुर चौकी की कमान पाए दरोगा रील का शौकीन है। हाल ही में उसकी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वर्दी में रील भी वायरल हुई थी। चौकी इंचार्ज के इंस्टा आईडी में ज्यादातर वर्दी में रील है। हालांकि, वायरल रील होने पर उस समय अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top