सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

इंडोनेशिया के समंदर में 300 लोगों से भरे जहाज में लगी आग, इस बचाई जा रही है जान

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी द्वीप के पास बीच समुद्र में भयानक हादसा होने की जानकारी सामने आई है। आज यानी रविवार को दोपहर 1:30 के करीब अचानक से एक यात्री जहाज में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बाकी लोगों की जान बचाने के लिए राहत कार्य जारी है। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में यात्री घबराते हुए आग की लपटों से बचने के लिए समुद्र में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपने बच्चों संग जहाज से छलांग लगा रहे हैं।

वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है कि आग जैसे-जैसे फैल रही है, कई यात्री ऑरेंज कलर के लाइफ जैकेट को पहने पानी में कूद रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में जहाज के डेक पर भारी भीड़ नजर आ रही है। जहां स्टाफ यात्रियों को लाइफ वेस्ट बांधने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, इस भयानक हादसे में 280 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन इस दौरान कई यात्री लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

तेजी से पूरे जहाज में फैली आग

इंडोनेशियाई बेड़े कमान के कमांडर वाइस एडमिरल डेनिह हेंड्राटा ने बताया कि केएम बार्सिलोना जहाज उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनादो की ओर जा रहा था, जो प्रांत के द्वीपीय जिले तलौद से आ रहा था, तभी तालिसे के निकट पानी में उसमें आग लग गई। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और तेजी से पूरे जहाज में फैल गई। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी, नौसेना, तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों ने मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top