सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

NICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, नवजात की मौत:शरीर काला पड़ा, खाल झुलसी; घरवालों ने अस्पताल में हंगामा किया

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

रावतपुर के निजी अस्पताल के एनआईसीयू में इलाज के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वसन देकर परिजनों को शांत कराया।

फर्रुखाबाद निवासी प्रवीण की गर्भवती पत्नी सरिता को पिछले छह अगस्त को रावतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन सरिता ने एक बेटी को जन्म दिया। हालत खराब होने पर नवजात का अस्पताल के एनआईसीयू में चार दिन इलाज चला। आरोप है कि रविवार सुबह जब वह पिता बच्ची को देखने पहुंचे तो स्टॉफ सो रहा था। जबकि बच्ची की नाक से ऑक्सीजन पाइप हटने के कारण उसकी सांसें थम चुकी थीं।


जब उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी तो उन्होंने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजन बिना तहरीर दिए ही शव लेकर चले गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top