सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

बिहार जा रही ट्रेन पर कानपुर में पथराव… शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप, एक्शन में रेलवे पुलिस

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

यूपी के कानपुर में अहमदाबाद से दरभंगा जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पर पथराव हो गया. इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन आउटर सिग्नल पर रुकी थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंककर इंजन का शीशा तोड़ दिया. ट्रेन चालक ने तुरंत इंजन की विंडो बंद की और कंट्रोल रूम को सूचना दी. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू कर दी है.


त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है. इसी बीच कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां अहमदाबाद से दरभंगा जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पर पथराव कर दिया गया. इससे यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कानपुर के भीमसेन स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रुकी हुई थी. अचानक कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे इंजन का शीशा टूट गया. ट्रेन के चालक को इंजन की विंडो बंद करनी पड़ी.


जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से बिहार जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन हर साल दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर चलाई जाती है, ताकि उत्तर भारत के यात्रियों को घर लौटने में सुविधा मिल सके. लेकिन इस बार यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर हमला कर दिया. इंजन पर पथराव से कांच टूट गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top