सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

ककवन में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की दूसरी शादी से चल रहा था विवाद

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

कानपुर के ककवन कस्बे में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह करीब 5 बजे परिजनों ने शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। महिला के ससूर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मृतक की पहचान ककवन निवासी खुशनुमा (33 वर्ष) पत्नी असलम के रूप में हुई। शनिवार रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों में सोने चले गए। सुबह करीब 5 बजे मृतका की बेटी शकीना की नींद खुली तो उसने मां को फंदे से लटका देखा। बच्ची ने तुरंत यह बात अपने पिता को बताई। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका के ससुर ने थाने में सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


पति की दूसरी शादी के चलते होता रहा विवाद

एक वर्ष पहले खुशनुमा के पति असलम ने अपनी भाभी की बहन से दूसरी शादी कर ली थी। इस दूसरी शादी के बाद से घर में लगातार कलह का माहौल था। दूसरी शादी के बाद से असलम भी अपनी दूसरी पत्नी का पक्ष लेता था, जिससे खुशनुमा परेशान रहती थी।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, तीनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए मायके वालों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष ने अभी तक कोई लिखित आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top