
कंपनी भारती एयरटेल के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। टाटा की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पीछे करते हुए मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी के शेयर 1 प्रतिशित चढ़ गए हैं। इसके आधार पर मार्केट कैप 11.45 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी हुई है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 19.3 लाख करोड़ रुपये बना हुआ है। इसके बाद लिस्ट में एचडीएफसी बैंक मौजूद है। इसका मार्केट कैप 15. 3 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, तीसरे नंबर पर इस बार एयरटेल है। इस साल 2 लाख करोड़ रुपये की उछाल कंपनी ने लगाई है।

3 साल पहले एयरटेल टॉप 10 में भी शामिल नहीं थी। 2009 में एयरटेल ने टीसीएस को पछाड़ा था, लेकिन तब टीसीएस तीसरे पायदान पर मौजूद नहीं थी। अब एयरटेल इसे पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गई है। ब्रोकरेज एयरटेल को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। जेफरीज के साथ-साथ कई ब्रोकरेज फर्मों ने एयरटेल पर तेजी का संकेत दिया है। उन्होंने भारत की बढ़ती खपत पर निवेश का आकर्षख विकल्प एयरटेल बताया है। उनका ये अंदाजा है कि अभी एयरटेल की कमाई में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। शेयरों में तेजी आने वाली है।

एयरटेल के शेयर्स की जानकारियां
जानकारी के लिए बता दें कि मार्च 2025 तक, एयरटेल के कुल 609.44 करोड़ आउटस्टैंडिंग शेयर थे, जिनमें से 39.23 करोड़ आंशिक भुगतान वाले शेयर हैं। इस साल जनवरी से अब तक एयरटेल के शेयर में 20.2% की तेजी आई है, जबकि उसी अवधि में TCS के शेयर में 22% की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान निफ्टी50 ने करीब 6% की बढ़त हासिल की है।
