
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है उसने भारत के 8 नागरिकों और कई कंपनियों को उन पर आरोप लगाते हुए बेन किया है, कि वे ईरान से तेल और गैस (LPG, पेट्रोकेमिकल्स आदि) का कारोबार करने में शामिल हैं। यह कार्रवाई अमेरिका की उस नीति का हिस्सा है जिसे “maximum pressure” कहा जाता है, यानी इरान के तेल-गैस निर्यात को पूरी तरह दबाने की कोशिश। Niti Unmesh Bhatt — उनकी कंपनी Indisol Marketing Pvt Ltd भी सूची में है, Piyush Maganlal Javiya — कंपनी Chemovick Pvt Ltd, Kamla Kanayalal Kasat, Kunal Kanayalal Kasat, Poonam Kunal Kasat — उनकी कंपनी Haresh Petrochem Pvt Ltd, Varun Pula — मर्सल आइलैंड की Bertha Shipping Inc, Iyappan Raja — Evie Lines Inc, Soniya Shrestha — Vega Star Ship Management Pvt Ltd। वहीं अन्य कंपनियाँ में BK Sales Corporation, CJ Shah & Co., Mody Chem, Paarichem Resources LLP, Shiv Texchem Ltd शामिल हैं।

इन नामों को Specially Designated Nationals (SDN) की सूची में शामिल किया गया है, जिसका मतलब है कि उनके अमेरिका में संपत्ति को जब्त किया जा सकता है और अमेरिका से होने वाला व्यापार उनके लिए बंद हो जाएगा। अमेरिकी खजाना विभाग (U.S. Treasury / OFAC) का कहना है कि ये लोग और कंपनियाँ “shadow fleet” जहाजों, ट्रांसपोर्ट रूट्स, खनिज व्यापारिक कंपनियों, और रिफाइनरियों की मदद से ईरानी तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में शामिल थे, और ऐसे रास्ते अपनाते थे जिससे तेल का स्रोत ईरान हो — वो छिपा रहे थे।

अमेरिका का दावा है कि ये कारोबार अरबों डॉलर का था और इससे इरान को वो राजस्व मिला, जिसका उपयोग वह परमाणु कार्यक्रम और अन्य सैन्य गतिविधियों को वित्तपोषित करने में करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Indisol Marketing ने 2024 में एक अमेरिकी नामित कंपनी से लगभग USD 74 मिलियन वर्थ का पेट्रोकेमिकल आयात किया था। Chemovick Pvt Ltd ने 2024–2025 में कुछ मिलियन डॉलर के सामानों का व्यापार किया। Haresh Petrochem Pvt Ltd ने जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच कई सौ लाख डॉलर की आयात गतिविधियों में हिस्सा लिया।
Varun Pula की कंपनी Bertha Shipping ने Comoros-flagged जहाज PAMIR द्वारा लगभग चार मिलियन बैरल ईरानी LPG को चीन भेजा। Iyappan Raja की Evie Lines Inc. ने अप्रैल 2025 से कई लाख बैरल LPG चीन भेजे। Soniya Shrestha की Vega Star Ship Management द्वारा Comoros-flagged जहाज NEPTA, पाकिस्तान को LPG ले गया।