सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

अमेरिका को भारत से इस बात का सता रहा है डर, इसीलिए देता दिखा पाकिस्तान का साथ

अमेरिका इस वक्त दूसरे देशों को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करने में जुटा हुआ है। इस चाल में पाकिस्तान तो फंस गया, लेकिन भारत किसी के भी आगे नहीं झुकने वाला है। पाकिस्तान की तरह भारत अपने देश का गौरव नहीं बेच सकता है। ऐसे में भारत को नीचा दिखाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तरह-तरह की तैयारी कर रहे हैं। टैरिफ के साथ वो भारत को दबाने की कोशिश करने में जुटा हुए हैं, लेकिन उसकी हर कोशिश फेल होती नजर आ रही है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के सहारे भारत को मात देना चाहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ट्रंप पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दो बार व्हाइट हाउस बुला चुके हैं। लंच भी करवा चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ गई है और वो भारत को परमाणु हमले की धमकी देता नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को फिर लड़ाने के लिए एक प्लान तैयार कर लिया है। सितंबर महीने में दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है। ट्रंप वो फैसले ले रहे हैं, जिसके चलते पाकिस्तान भारत को बॉर्डर पर परेशान कर सकता है। इस काम के लिए ट्रंप पाकिस्तान को हथियार भी दे रहे है।

डोनाल्ड ट्रंप को भारत से किसी बात का डर सता रहा है?

पाकिस्तान का सहारा लेकर डोनाल्ड ट्रंप भारत को साइड करने की तैयारी में है। दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत की वजह से अमेरिका परेशान है। डिफेंस सेंटर में भारत ताकतवर होता जा रहा है। मेक इन इंडिया का दबाव बढ़ता जा रहा है। भारत अपनी सेनाओं को मजबूत करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। यहां तक की भारत अपने हथियार दुनियाभर के देशों में बेच भी रहा है। कई पुराने रिकॉर्डस को तोड़ते हुए भारत आगे की ओर बढ़ रहा है। कई देश भारत से ब्रह्मोस, तेजस और गोला बम आदि ले रहे हैं। खुद चीन तक ब्रह्मोस की तारीफ कर चुका है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काफी दिक्कत हो रही है। ट्रंप इसीलिए भी घबरा रहा है क्योंकि पिछले 5 सालों में भारत की जीडीपी 70 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, अमेरिका की जीडीपी 13 फीसदी बढ़ी है। भारत की डिजिटल इकॉमोनी में भी काफी बढ़त देखने को मिल रही है, लेकिन अमेरिका वहीं की वहीं अटका हुआ है। अमेरिका अब भारत से पीछे होते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में सवाल ये उठाता है कि भारत कैसे एक बार फिर पाकिस्तान के साथ-साथ अमेरिका को भी मात दे सकता है। कैसे वो अमेरिका की चाल को बेनकाब कर सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top