सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

एनआरआई सिटी के पीछे एक बीघा जमीन का चल रहा विवाद – 11 युवक की मौत, पिता ने भू-विवाद में हत्या का लगाया आरोप

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमकर घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों ने भू-विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। नवाबगंज गिल्लीपुरवा में रहने वाले रामगोपाल निषाद किसान हैं। परिवार में पत्नी शकुंतला, बेटी पूजा, सुधा और 20 वर्षीय इकलौता बेटा सुमित निषाद था। रामगोपाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर सुमित इलाके के चार युवकों के साथ घूमने गया था। फिर वह घर आ गया। पत्नी शकुंतला काम पर एनआरआई सिटी चली गई, जबकि वह भू-विवाद में तारीख पर कोर्ट गए थे। आरोप है कि शाम को कचहरी से होते हुए पत्नी को लेकर घर पहुंचे तो मेनगेट खुला था।

कमरे में बेटा चारपाई पर लेटा था, आवाज दी लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के मुताबिक, एनआरआई सिटी के पीछे ख्योरा में एक बीघा चार बिसवा जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। इसी के चलते बेटे की हत्या की गई है।

11 साल पहले गोलू नाम का बेटा रहस्मयी ढंग से लापता हो गया था। उसका आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। चार फरवरी को उनकी बेटी पूजा की शादी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top