सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

Anand Sagar Passed Away: ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, 15 साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे

Anand Sagar Passed Away: भारत को ‘रामायण’ जैसा पॉपुलर शो देने वाले रामानंद सागर के परिवार से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, उनके बेटे आनंद सागर का 13 फरवरी को निधन हो गया.ये खबर तमाम फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक झटके की तरह है. रामानंद सागर के इस दुनिया से अलविदा कहने के बाद आनंद सागर ने ही परिवार के साथ मिलकर अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया था.

हालांकि, आनंद सागर ने लंबी बीमारी की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया. परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी. परिवार की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को आनंद सागर हम सबसे दूर हो गए. शाम 04:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया है. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इस बीमारी से जूझ रहे थे

आनंद सागर लगभग पिछले 15 सालों से पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे. वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया से विदाई ले ली. परिवार की तरफ से कहा गया, “काफी दुख के साथ सागर परिवार प्रिय आनंद रामानंद सागर के निधन की सूचना देता है.आज (13 फरवरी) उनका निधन हो गया. वो ‘सागर आर्ट्स’ के दूसरे पीढ़ी के प्रबंधन में शामिल थे. उनकी आत्मा को शांति मिले.

ओम शांति.”‘रामायण’ में अहम योगदान‘रामायण’ के ऐसा टीवी शो है, जो 39 सालों के बाद भी लोगों का दिलों में बसता है. इस सीरियल को घर-घर तक पहुंचाने में रामानंद सागर के साथ-साथ उनके परिवार का भी अहम योगदान है. कोरोना महामारी के दौरान आनंद सागर इस सीरियल को एक बार फिर से टीवी पर लेकर आए थे. 1987 की ही तरह कोरोना महामारी के दौरान भी इस धारावाहिक को लोगों को प्यार मिला था. रामानंद सागर की तरह आनंद सागर भी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top