
क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर
कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है. मामले का खुलासा होते ही आक्रोशित भीड़ और परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले गई. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी की पहचान इस्माइल (60) के रूप में हुई है. बच्ची के परिजन ने बताया कि उनकी बेटी रविवार शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और अपने कमरे में ले गया. वहां आरोपी ने मासूम के साथ गलत काम करने की कोशिश की.
बच्ची किसी तरह वहां से चिल्लाते हुए बाहर निकली और रोते हुए अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी.
कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुमेध जाधव ने बताया कि परिजनों कि तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है. आरोपी को जेल भेज दिया गया.
