सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

डर से कांपते बच्चे देखते ही रह गए, बक्सर में पिता ने डंडे से पीट-पीट कर मां को मार डाला

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

बिहार के बक्सर जिले में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश पंचायत स्थित मदन डेहरा गांव में रविवार की सुबह आपसी कहासुनी से नाराज पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जब पति पत्नी की पिटाई कर रहा था। उस वक्त महिला के दो मासूम बच्चे भय से कांप रहे थे। हत्या के बाद भाग रहे हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। हत्या की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पत्नी की मौत की खबर ने सभी हैरान कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई।


पेंटिंग का काम कर करता था भरणपोष थाना क्षेत्र के मदन डेहरा गांव निवासी श्रीनिवास यादव का पुत्र सोने लाल यादव तीन भाई है। अपने दोनों भाइयों से अलग अपनी पत्नी सोनम कुमारी (32 वर्ष) के साथ गांव के घर में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोने लाल पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोने लाल शराब का आदि हो चुका था। शराब को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी पति ने पत्नी की पिटाई की थी। इसे लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।


तनाव के बीच दिया घटना को अंजाम
शनिवार से चल रहे तनाव के बीच रविवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर सोने लाल यादव ने अपनी पत्नी सोनम देवी की डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जख्मी महिला ने घर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंची और पति सोने लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

मां की ममता से महरूम हुए बच्चे
सोनम देवी के दो बच्चों में 4 वर्षीय सरोज कुमार और 3 वर्षीय प्रियंका कुमारी हैं। मां की मौत के साथ ही दोनों मासूमों की मां की ममता छीन गई। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के आंखों के आंसू सूख गए थे। ग्रामीण कभी महिला के शव को देख दुखित हो रहे थे। तो कभी मासूम बच्चों स्थिति देखकर उनका कलेजा फट रहा था। पूरा गांव इस घटना से हैरान है। घटना की सूचना पर डीएसपी गौरव पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद में पति ने हत्या को अंजाम दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top