
क्राइम रिपोर्टर :अन्नू दिवाकर
कानपुर। अब सिलिंडर के लिए मची मारामारी के बीच मारपीट की भी घटनाएं सामने आने लगीं हैं। शनिवार को चकेरी के एचएएल टाउनशिप के सामने संचालित एजेंसी में सिलिंडर कद लिए लाइन में लगी युवती को महिला ने विवाद के बाद थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां पीड़िता ने डायल 112 पर फोन किया। यहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं मामले में कोई तहरीर नही दी गई।
जाजमऊ के पुरानी चुंगी निवासी पीड़िता युवती पलक सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह 8 बजे गैस सिलिंडर के लिए समृद्धि गैस एजेंसी पहुंची थी। इस दौरान एक महिला आई, फिर उसके थप्पड़ मार दिया। जड़ दिया। यह देख अन्य ग्राहकों ने जमकर हंगामा काट दिया। तो वह महिला उन लोगों पर भी भड़क गई।

बताया गया कि गैस सिलिंडर के लिए जमा हुईं कनेक्शन बुक जमा कराई गईं थीं। पीड़िता ने बताया कि वह भी सुबह सिलिंडर के लिए आई थी। तो उनसे एजेंसी कर्मियों ने मदद के लिए भीड़ अधिक पर सबकी पासबुक जमा कर लेने को कहा।
इसपर उन्होंने लोगो की पासबुक जमा करवाई। इसके बाद वहां गैस एजेंसी से जुड़ी एक महिला पहुंची। जिसने पास से पासबुक छीनने लगी। फिर सभी की पासबुक वापस करने लगी। जिसपर विवाद हुआ। तो उसमें थप्पड़ मार दिया। इसपर नाराज लोग एजेंसी के बाहर हंगामा कारने लगे। माय एजेंसी पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। फिलहाल साफ नहीं हो सका है कि महिला ने वहां ऐसी हरकत क्यों की।
