सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

दिल्ली: नया राशन कार्ड नियम लागू, जानिए किन लोगों को नहीं मिलेगा इसका लाभ

दिल्ली में साल 2026 से नए राशन कार्ड नियम लागू कर दिए गए हैं, जिनका मकसद सही और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी अनाज की सुविधा पहुंचाना है। नए नियमों के मुताबिक अब परिवार की सालाना आय सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये कर दी गई है, ताकि ज्यादा जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ ले सकें।

हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि कुछ श्रेणी के लोग राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे। जिन परिवारों की आय तय सीमा से ज्यादा है, जो आयकर भरते हैं, जिनके पास चार पहिया वाहन है, 2 किलोवाट से ज्यादा बिजली कनेक्शन है या ए से ई कैटेगरी की संपत्ति है, उन्हें राशन कार्ड नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाले और पहले से किसी अन्य खाद्य सब्सिडी योजना का लाभ लेने वाले लोग भी नए राशन कार्ड के पात्र नहीं होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदक को आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पते का प्रमाण और परिवार के सदस्यों का विवरण जमा करना होगा। नए नियम के तहत परिवार की सबसे बड़ी महिला को राशन कार्ड में मुखिया माना जाएगा, और यदि वह 18 साल से कम है तो परिवार का सबसे बड़ा पुरुष मुखिया बनेगा।

सरकार ने शिकायत निवारण के लिए भी समय सीमा तय की है, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके। नए नियमों को पारदर्शिता और सही लोगों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top