सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

नशे में विवाद के बाद पति ने पत्नी की बसूली से की निर्मम हत्या

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर कानपुर देहात

डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में नशे में हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की बसूली से हमलाकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उरसान गांव के रहने वाला रजत कश्यप मछली पालन व सिंघाड़े की खेती करता है। करीब दस साल पहले उसकी शादी रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा की रहने वाली मिथलेश के साथ हुई थी। शराब पीने का आदी होने के कारण रजत का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। बुधवार को देर रात घर आने के बाद उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। इससे गुस्साए रजत ने उस पर लोहे की बसूली से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसक बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों से जानकारी मिलने पर मृतका का भाई रवि व गौतम व मां उरसान पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर डेरापुर संजेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर डेरापुर ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top