
क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर
कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने युवक को जमकर पीटा। उसकी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तलवामंडी निवासी रेनू साहू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चार फरवरी को पति विकास बाइक से बांसमंडी जा रहे थे तभी हमराज कांप्लेक्स के सामने रंग खेल रहे किशन वर्मा और विशाल ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने रंग खेलने का दबाव डाला तो उन्होंने परिवार में गमी होने की बात बताई और जाने लगे। तभी वहां आकाश उर्फ बाबा ने आकर उन्हें रोका और बाइक कि चाभी निकालकर जमीन पर फेंक दी। पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। घर के पास हुई घटना की जानकारी पर वह पहुंची तो आकाश ने आकर उनकी गर्दन, चेहरे पर ब्लेड से वार कर लहूलुहान कर दिया। गालीगलौज करते हुए भाग निकले। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
