सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

पति ने पत्नी को जुए में दांव पर लगाया, हारने के बाद 8 लोगों ने किया गैंगरेप; ससुर–जेठ पर भी गंभीर आरोप

बागपत (उ.प्र.): उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों पर भयावह उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति ने उसे जुए में दांव पर लगा दिया और हारने के बाद उसकी इज्जत 8 लोगों ने तार-तार कर दी। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

शादी के कुछ महीनों बाद नर्क बन गई जिंदगी

निवाड़ा गांव की रहने वाली पीड़िता की शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ के खिवाई गांव के दानिश नाम के युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि दानिश शराब और जुए का आदी था और शादी के बाद उसने उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी।

पति ने जुए में पत्नी को दांव पर लगाया

महिला ने बताया कि एक दिन उसका पति दानिश उसे जुए में दांव पर लगाकर हार गया। इसके बाद 8 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तीन आरोपियों के नाम बताए हैं—उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल जो गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना यहीं खत्म नहीं हुई। उसके ससुर यामीन, जेठ शाहिद और ननदोई शौकीन ने भी जबरन उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उस पर दबाव बनाया और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

गर्भपात और यातना का आरोप

महिला ने यह भी बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुरालवालों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पैरों पर तेजाब तक डाल दिया। एक बार उसे नदी में धक्का देकर मारने की कोशिश भी की गई, लेकिन एक राहगीर ने उसकी जान बचाई। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची।

अब मिल रही धमकियाँ

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा है कि आरोपी पक्ष उसके पिता पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top