
हैदराबाद से एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पर मेडचल जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़े करके नदीं में फेंक दिया। हैरान वाली बात ये है कि कपल ने लव मैरिज की थी। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इस खूबसूरत शादी का अंत इतने खौफनाक तरीके से होगा।

दरअसल आरोपी पति महेंद्र रेड्डी ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। दोनों ने 25 दिन पहले उप्पल में बस गए थे। महेंद्र ने स्वाति की हत्या करने के बाद शरीर के कई हिस्सों को काटकर मूसी नदी में फेंक दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति महेंद्र को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर केवल स्वाति के धड़ का हिस्सा मिला, बाकी हिस्सों की तलाश इस वक्त जारी है।

आरोपी ने शनिवार रात एक रिश्तेदार के सामने अपना गुनाह कबूल किया, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि विकाराबाद जिले का रहने वाला यह जोड़ा पिछले लगभग एक महीने से यहां किराए के मकान में रह रहा था। मामले की जांच जारी है। आरोपी एक टैक्सी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता है और दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। उस पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवादों के कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

14 साल के बच्चे ने ली 8 साल की बच्ची की जान
इससे पहले हैदराबाद का एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक 14 साल के बच्चे ने क्रिकेट बैट के चलते 8 साल की मासूम की हत्या कर दी। 14 साल का लड़का चुपचाप घर के अंदर घुसा और हाथ में चाकू लिए उसने 18 से 21 बार चाकू से बच्ची पर वार कर दिया। मृतक सहस्रा के पिता जब घर पहुंचे तो अपनी बच्ची को खून से लथपथ देखकर दंग रह गए।
क्राइम रिपोर्ट अन्नू दिवाकर