
ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में आरोपी पति विपिन के बाद पुलिस ने सास दया को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने दी है। आरोपी पति विपिन पुलिस हिरासत से बंदूक छीनकर भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसका हाफ एनकाउंटकर किया। विपिन के पैर में गोली लगी। फिलहाल उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। कोर्ट ने आरोपी विपिन भाटी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दरअसल आरोपी ने जहां से थिनर खरीदा था, उसी की जांच करने के लिए आरोपी विपिन को पुलिसवाले ले जा रहे थे। उसी वक्त विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भगाने लगा। ऐसे में पुलिस ने आरोपी विपिन पर गोली चला दी। विपिन पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। निक्की की बड़ी बहन ने निक्की के पति और अपने देवर विपिन, अपने पति रोहित भाटी, ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी। आरोपी विपिन की नजर उस कार पर थी। इस कार को विपिन अपने लिए मांग रहा था। 2024 में आरोपी विपिन को दिल्ली में एक लड़की के साथ घूमते हुए उसके परिवार वालों ने भी पकड़ा था। उस वक्त विपिन की खूब पिटाई की गई।

35 लाख रुपये रखी दहेज की मांग
दरअसल हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी। आरोपी विपिन की नजर उस कार पर थी। इस कार को विपिन अपने लिए मांग रहा था। 2024 में आरोपी विपिन को दिल्ली में एक लड़की के साथ घूमते हुए उसके परिवार वालों ने भी पकड़ा था। 2016 में निक्की की शादी आरोपी विपिन से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था। शादी के बाद से ही पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने उनकी मांग को पूरा करने के लिए एक और कार दे दी, लेकिन विपिन फिर भी नहीं सुधरा।
क्राइम रिपोर्ट- अन्नू दिवाकर
