सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

दुबई एयर शो में भारत का तेजस फाइटर जेट क्रैश, कांगड़ा के रहने वाले पायलट की दर्दनाक मौत

दुबई एयर शो 2025 के अंतिम दिन भारत के स्वदेशी तेजस फाइटर जेट के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर के प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना के हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने जैसे ही एरियल स्टंट शुरू किया, कुछ ही सेकंड में विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार से जमीन पर आ गिरा। टक्कर के बाद विमान आग के गोले में बदल गया और काला धुआँ हवा में फैल गया। यह दृश्य देखते ही एयर शो में मौजूद हजारों लोग दहशत में आ गए।

हादसे के तुरंत बाद दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और रेस्क्यू टीमों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया, लेकिन नुकसान इतना गंभीर था कि भारतीय पायलट को बचाया नहीं जा सका। नमांश स्याल दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान के क्रैश में शहीद हो गए थे। सुक्खू ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में देश ने “एक बहादुर और समर्पित पायलट” खो दिया है।।

कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल?

विंग कमांडर नमन स्याल भारतीय वायुसेना के अत्यंत कुशल और अनुभवी पायलटों में से एक थे। वह तेजस उड़ाने वाले चुनिंदा पायलटों में शामिल थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
कांगड़ा जैसे छोटे जिले से निकलकर ऊँचाइयों तक पहुँचे नमन स्याल को उनके साथी पायलट बेहद शांत, अनुशासित और तकनीकी रूप से परिपक्व अधिकारी के रूप में जानते थे।

उनकी शहादत की खबर के बाद पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा—
“देश ने अपना एक बहादुर बेटा खो दिया। विंग कमांडर नमन स्याल की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।”

कैसे हुआ हादसा?

एयर शो के कार्यक्रम के अनुसार तेजस को हाई-एंगल क्लाइम्ब, तेज मोड़ और एरोबेटिक स्टंट दिखाने थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज मोड़ के बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी दिखाई दी। कुछ ही पल में विमान नीचे आने लगा और रनवे के पास भीषण धमाके के साथ क्रैश हो गया।
वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना की सही वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित कर दी गई है। प्रारंभिक संदेह तकनीकी खराबी या नियंत्रण प्रणाली में अचानक आई समस्या की ओर इशारा कर रहा है।

तेजस के लिए बड़ा झटका

तेजस भारत द्वारा विकसित चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान है, जिसे भारतीय वायुसेना और नौसेना दोनों के लिए तैयार किया गया है। एयर शो में इसकी उपस्थिति भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन का प्रतीक मानी जाती है।
लेकिन इस हादसे ने इसकी सुरक्षा और विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि एक हादसे के आधार पर पूरे प्लेटफॉर्म को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। विमानन इतिहास में सबसे उन्नत लड़ाकू विमान भी एयर शो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते रहे हैं।

भारत और वायुसेना का शोक

दुर्घटना के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया और कहा कि पायलट की वीरता और देश सेवा को कभी भुलाया नहीं जाएगा। वायुसेना ने भी विंग कमांडर नमन स्याल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

नमन उस वीर को…

दुबई की धरती पर तेजस का गिरना सिर्फ एक तकनीकी हादसा नहीं, बल्कि भारत के एक शूरवीर पायलट के बलिदान की कहानी बन गया। विंग कमांडर नमन स्याल ने भारत की प्रतिष्ठा के लिए उड़ान भरी थी और अंतिम क्षण तक अपने कर्तव्य पर अडिग रहे।

उनकी शहादत देश हमेशा याद रखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top