सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

कानपुर: 13 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था मां का प्रेमी, एक साल बाद ऐसे खुली पोल

रिपोर्ट-अन्नू दिवाकर

arrest

कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जाजमऊ थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी पर उसकी 13 वर्षीय बेटी से लगातार एक साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के खुलासे के बाद महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में तेजी से कार्रवाई हुई। जानकारी के मुताबिक महिला और उसकी बेटी मूल रूप से दिल्ली के पश्चिमी नजफगढ़ के पियाऊ धांसा मार्ग, गोपाल नगर की रहने वाली हैं। करीब 15 साल पहले महिला की शादी विकास नाम के युवक से हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे थे, लेकिन लगभग 8 साल पहले पति बेटी को छोड़कर बेटे को लेकर घर से चला गया। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ कानपुर आकर जाजमऊ के जखई बाबा मोहल्ले में किराए पर रहने लगी और मजदूरी करने लगी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात जालौन निवासी अजीत से हुई, जो भेलपुरी का ठेला लगाता था। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों लिव-इन में रहने लगे। लेकिन महिला के काम पर जाने के बाद अजीत उसकी 13 साल की बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। बच्ची को आरोपी जान से मारने की धमकी देता था, जिसके डर से वह एक साल तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। जब बच्ची ने हिम्मत करके अपनी मां को सब बताया, तो महिला तुरंत पुलिस के पास गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और अजीत के खिलाफ दुष्कर्म तथा POCSO एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस ने जालौन के रहने वाले आरोपी अजीत के खिलाफ सम्बंधित आरोपों के आधार पर POCSO एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और महज 24 घण्टे के भीतर उसे धर दबोचा है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top