सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

बिग बॉस OTT हिंदी पर मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्यों करना पड़ा बंद?

राइटर- दीपाक्षी शर्मा

बिग बॉस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने बिग बॉस OTT हिंदी को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला किया है। यानी अब इस शो का अलग से नया OTT सीजन देखने को नहीं मिलेगा। इस बात की पुष्टि खुद शो के मेकर्स ने कर दी है। बिग बॉस OTT का अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, दूसरे सीजन में सलमान खान नजर आए थे, जबकि तीसरे सीजन की कमान अनिल कपूर ने संभाली थी। मेकर्स के मुताबिक, हिंदी दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दो बिग बॉस शो चलाना अब जरूरी नहीं समझा गया।

उनका मानना है कि टीवी पर आने वाला मुख्य बिग बॉस शो ही दर्शकों के लिए काफी है और उसी शो को अब टीवी के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा। इससे दर्शकों को एक ही शो में पूरा एंटरटेनमेंट मिल जाएगा और कंटेंट भी बंटेगा नहीं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस का टीवी वर्जन पहले से ही काफी लोकप्रिय है और उसकी मजबूत फैन फॉलोइंग है। ऐसे में अलग से OTT वर्जन बनाने की जरूरत महसूस नहीं की गई। बजट और कंटेंट स्ट्रैटेजी के लिहाज से भी मेकर्स ने एक ही शो पर फोकस करने का फैसला लिया है। हालांकि, मेकर्स ने यह साफ नहीं किया है कि बिग बॉस OTT हमेशा के लिए बंद किया गया है या भविष्य में किसी नए फॉर्मेट के साथ इसकी वापसी हो सकती है। फिलहाल इसे अनिश्चित काल के लिए रोका गया है।

इस खबर के सामने आने के बाद बिग बॉस OTT के फैंस थोड़े निराश जरूर हैं, लेकिन कई लोग इस फैसले को सही भी मान रहे हैं। अब दर्शकों की नजरें आने वाले बिग बॉस टीवी सीजन पर टिकी हुई हैं, जो टीवी और OTT दोनों पर एक साथ देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top