सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

प्रेमी से मिलने आई युवती को अपहरणकर्ता समझ पुलिस को सौंपा

क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर

कानपुर। नौबस्ता, हंसपुरम निवासी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवती उनकी 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसे क्षेत्रीय लोगों की मदद से पकड़ लिया है। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो चला चला वह बर्रा में रहती है। दादानगर फैक्टरी में काम करती है। शनिवार को अपने प्रेमी से मिलने आई थी। पड़ोसियों को शक न हो इसलिए सड़क पर खेल रही बच्ची को साथ लेकर प्रेमी के घर तक जा रही थी। तभी अचानक लोगों ने उसे अपहरणकर्ता समझ लिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेमी को मौके पर बुलाया तो उसने युवती को पहचान लिया। वहीं, कर्रही पेट्रोल लाइन के पास रहने वाली एक महिला ने कार सवार युवकों पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तभी थोड़ी देर बाद बच्चे घर लौट आए। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों ने बताया कि वह बिना बताए दामोदरनगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top