सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

दशहरा पर रावण की जगह जलाया जाएगा सोनम-मुस्कान का पुतला, इंदौर में पुरुष को ऐसे मिलेगा साथ

2 अक्तूबर के दिन दशहरा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। इस बार इंदौर में रावण का नहीं बल्कि शूर्पणखा का दहन किया जाएगा। रावण के 10 चेहरे होते हैं, लेकिन शूर्पणखा दहन कार्यक्रम में 11 चेहरे होंगे। इस बार दशहरे पर उन 11 महिलाओं का चेहरा जलाया जाएगा, जिन्होंने अपने पतियों की हत्या की।

एक मीडिया हाउस को बताते हुए कार्यक्रम के आयोजक अशोक दशोरा ने कहा कि शूर्पणखा के पुतले पर इंदौर की सोनम रघुवंशी, राजस्थान की हर्षा, जौनपुर की निकिता सिंघानिया, मेरठ की रविता, बेंगलुरु की सूचना सेठ, औरैया की प्रियंका, देवास की हंसी, फिरोजाबाद की शशि,मेरठ की मुस्कान और दिल्ली की सुष्मिता का नाम शामिल है।

2 अक्तूबर दशहरा वाले दिन 6:30 बजे दहन का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन पौरुष संस्था द्वारा किया जा रहा है। जहां पुरुष अपनी पत्नियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी थी और उसके 35 टुकड़े कर दिए थे। बाद में उसके शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट में दफना दिया था। वहीं, इंदौर की सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या हनीमून पीरियड के दौरान की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top