सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

एक हादसा, तीन जिंदगियां खत्म: दूध टैंकर के कहर से तीन घरों में मातम

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

घाटमपुर के मुगल रोड पर टैंकर हादसे में मृत तीन युवकों का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे इन युवकों की मौत से पूरे कस्बे में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कानपुर के घाटमपुर में मुगलरोड पर शाखा जनवारा गांव के पास दूध टैंकर से गुरुवार को कुचलकर हुई तीन युवकों की मौत का मातम दूसरे दिन भी घरों में छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद शवों के घर पहुंचने से लेकर दाह संस्कार तक परिजनों की रोने चीखने की आवाजें गूंजती रही।
हादसे में कस्बा घाटमपुर के तीन युवकों की मौत होने की खबर मिलने पर शव दाह गृह पहुंची विधायक सरोज कुरील ने परिजनों से घटना पर गहरा दुःख जताया। साथ ही हर संभव मदद का तीनों परिवारों को भरोसा दिया। मालूम हो कि नौबस्ता पश्चिमी वार्ड में बुधवार की रात वृद्धा प्रेमा देवी की बीमारी से मौत हो गई थी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे तीनों
इसके बाद गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मूसानगर के यमुना घाट जा रहे नौबस्ता पश्चिमी निवासी बलवान (35), उसका चचेरा भाई अजय कुमार (32) व वार्ड के ही रहने वाले सूरज (19) एक ही बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
अंत्येष्टि स्थल में हुआ दाह संस्कार
शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों के घरों में पहुंचने के बाद कस्बे में बने अंत्येष्टि स्थल में दाह संस्कार किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top