सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोली- हमले की जिम्मेदारी किसकी?

कांग्रेसी सांसद प्रियंका गांधी एक बार केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अपनी बात रखी हैं। उन्होंने हमले को सुरक्षा में गंभीर चूक करार देते हुए सवाल उठाया कि आखिर इस हमले की जिम्मेदारी किसकी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, “कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी पढ़ाया. लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ?”

इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा, “यह सरकार हमेशा सवालों से बचने की कोशिश करती है…इनमें देश के नागरिकों के प्रति कोई जवाबदेही का भाव नहीं है। सच तो यह है कि इनके दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है। इनके लिए सब कुछ राजनीति है, प्रचार है। वहां (बैसरन घाटी, पहलगाम) एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? केंद्रीय गृह मंत्री ने आज नेहरू और इंदिरा गांधी के कार्यों के बारे में बात की। उन्होंने मेरी मां के आंसुओं के बारे में भी बात की। लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि युद्धविराम की घोषणा क्यों की गई।”

अमित शाह पर प्रियंका गांधी ने साधा निशान

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री ने आज मेरी मां के आंसुओं के बारे में बात की। मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू तब बहे थे जब आतंकवादियों ने मेरे पिता को मार डाला था। आ
ज, जब मैं उन 26 लोगों (पहलगाम हमले के पीड़ितों) के बारे में बात करती हूं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उनका दर्द समझती हूं।” इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा, “कल रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी पढ़ाया. लेकिन एक बात छूट गई- यह हमला कैसे हुआ?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top