सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

स्क्रैप बेचने का झांसा दे कारोबारी से पांच लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

क्राइम रिपोर्ट :अन्नू दिवाकर

चकेरी में एक ठग ने खुद स्क्रैप व्यापारी बनकर एक अन्य कारोबारी को फोन कर सस्ते दाम पर स्क्रैप बेचने का झांसा दिया। ठग ने उनसे पांच लाख रुपये एडवांस ले लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। लालबंगला चंद्रनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी संजय जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बीते साल अक्तूबर में अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को गाजीपुर निवासी एस धन्ना बताया। खुद को स्क्रैप कारोबारी बताया। कम दाम में भारी मात्रा में स्क्रैप बेचने का झांसा दिया। पीड़ित ने आरोपी से आठ लाख में सौदा तय किया। ठग ने पांच लाख एडवांस देने पर माल भेजने की बात कही। पीड़ित ने रुपये भेज दिए। इसके बाद ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top