
*क्राइम रिपोर्ट : अन्नू दिवाकर
प्रयागराज। टैगोर टाउन के फतेहपुर बिछुआ मुहल्ले में रहने वाले 18 वर्षीय छात्र आशुतोष प्रताप गिरि की शुक्रवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वैलेनटाइन डे के दिन शनिवार सुबह वह फंदे पर लटकता मिला। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।आरोपित छात्रा पुलिस हिरासत मेंघटना से नाराज घरवालों ने आशुतोष के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा सुहानी सिंह पर ब्लैकमेल करने, हत्या की धमकी देने, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हास्टल पहुंच गए। हंगामा मचने पर जार्जटाउन पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराते हुए आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया।छात्र के होमगार्ड पिता ने यह लगाया आरोपहोमगार्ड पिता विनोद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात छात्रा ने उनके बेटे को मैसेज भेजा था कि ‘जाओ मर जाओ’। इसके बाद उनका बेटा फंदे पर लटकते मिला।
मामले में जार्जटाउन पुलिस ने प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित रहतिकर गांव निवासी सुहानी सिंह, उसकी रूम पार्टनर स्वीटी व अक्षत, आनंद, शिवांश और आर्यन के खिलाफ मुकदमा कायम किया। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कहते हुए प्रकरण की जांच कर रही है।
i
जार्जटाउन के टैगोर टाउन की घटना
बताया गया है कि जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुआ निवासी विनोद कुमार गिरि होमगार्ड हैं। वह पीआरवी-112 चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा आशुतोष नवाबगंज स्थित गुरूनानक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह कारगिल हाइट काेचिंग में भी पढ़ता था। शुक्रवार रात वह अपने दूसरे मकान में सो रहा था।परिवार में मातम छा गयाशनिवार सुबह करीब छह बजे पिता जगाने के लिए पहुंचे और दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाई, मगर कोई उत्तर नहीं मिला। तब तक चाचा सुनील आ गए। चैनल खोलकर भीतर गए तो आशुतोष फंदे पर लटका था। यह देख वह हतप्रभ रह गए। बेटे की मौत का पता चलते ही परिवार में मातम छा गया।

बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप पिता विनोद का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाई के दौरान सुहानी सिंह से बेटे की दोस्ती हुई थी। जयराज मेमोरियल गर्ल्स हास्टल में रहने वाली सुहानी ने बेटे को ब्लैकमेल करते हुए काफी पैसा लिया। पैसा देने से मना करने पर छात्रा ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही रूम पार्टनर सहित अन्य के साथ मिलकर हत्या की भी धमकी दी थी। शुक्रवार सुबह ही बेटे ने इसके बारे में बताया था। रात को उसे मैसेज भी भेजा था कि जाओ मर जाओ। शनिवार को उनके बेटे की संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
छात्रा से की जा रही पूछताछ
फिलहाल इंस्पेक्टर जार्जटाउन रोहित तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।