सतर्क रहें, सुरक्षित रहें सत्य और निष्पक्षता के साथ, BeAlertMedia आपको रखे हर पल अपडेट।

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर सबमरीन अटैक, 87 लोगों की मौत

ship

Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास बुधवार को बड़ा समुद्री हादसा हुआ, जब Iran की नौसेना का एक जहाज पनडुब्बी हमले के बाद समुद्र में डूब गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता Buddhika Sampath ने बताया कि डूबे हुए इलाके से कुछ ईरानी नाविकों के शव बरामद किए गए हैं और बाकी लोगों की तलाश जारी है। बताया गया है कि जहाज पर करीब 180 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही श्रीलंका ने अपने नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान राहत और बचाव कार्य के लिए भेज दिए।

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी Anil Jasinghe के अनुसार, 79 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक डूबा हुआ जहाज IRIS Dena था, जो Visakhapatnam में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास MILAN 2026 में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उस पर हमला हुआ। वहीं United States के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में मौजूद ईरानी युद्धपोत को एक अमेरिकी पनडुब्बी ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस तरह का यह पहला बड़ा हमला माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top